फर्जी हस्ताक्षर कांड: कोर्ट के आदेश पर मोरवा थाने में RCSS के 4 पदाधिकारी नामजद, धोखाधड़ी का केस दर्ज

सिंगरौली। फर्जी हस्ताक्षर के गंभीर मामले में अदालत के निर्देश पर मोरवा थाना पुलिस ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (RCSS) के चार वर्तमान पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। दर्ज FIR में लाल पुष्पराज सिंह, मनोहर सिंह, इंद्रेश कुमार सिंह और आर.एन. ओझा को आरोपी बनाया गया है।
मोरवा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 सहित अन्य संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोप है कि इन पदाधिकारियों ने किसी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज में फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी की, जिसकी शिकायत पर मामला अदालत पहुँचा था।
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस अब आगे की जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं में जुट गई है। मामले के उजागर होते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की सत्यता और आरोपों की पुष्टि के लिए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी।












