मध्य प्रदेशसिंगरौली
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान प्रचार रथ विधायक सिंगरौली ने हरि झण्डी दिखाकर किया रवाना

सिंगरौली – कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत प्रचार एवं जागरूकता रथ को विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह एवं सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दिलीप शाह के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यह रथ जिले के ग्राम पंचायतों में बाल विवाह निषेध संबंधी जागरूकता का प्रचार प्रसार करेगा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता संबंधी मुद्दों का भी प्रचार प्रसार करेगा।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम भी लगातार गांव में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत कार्य करेगी। जिले में संचालित गैर सरकारी संगठन कनपुरा कुटुम्बकम के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कार्य किया जा रहा है।













