बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसीधी

मंदिर जा रहे पुजारी की बका मारकर हत्या, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में महाशिवरात्रि की सुबह एक पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी और आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी (75) रविवार सुबह करीब 8:30 बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा करने मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लाला केवट (55) ने उन पर बका से अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद पुजारी सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग नहीं सका। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक धार्मिक और सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्ति थे। वहीं कुछ लोगों ने आरोपी द्वारा जातीय दुश्मनी की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

सीधी- जिले के कुसमी क्षेत्र में महाशिवरात्रि की सुबह एक पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी और आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी (75) रविवार सुबह करीब 8:30 बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा करने मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लाला केवट (55) ने उन पर बका से अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद पुजारी सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग नहीं सका। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक धार्मिक और सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्ति थे। वहीं कुछ लोगों ने आरोपी द्वारा जातीय दुश्मनी की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button