मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान से अखंड मानस पाठ आरंभ

सिंगरौली- दशकों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए रामनवमी सेवा समिति सिंगरौली द्वारा शिवरात्रि के पावन अवसर पर मोरवा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अखंड मानस पाठ का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओपी सिंगरौली गौरव पाण्डेय ने अपनी पत्नी श्रीमती जागृति अवस्ती के साथ पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक कपूर त्रिपाठी सहित थाना स्टाफ, वरिष्ठ अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंदिर प्रांगण में आयोजित अखंड मानस पाठ 24 घंटे तक निरंतर चलेगा। आयोजन के समापन पर सोमवार, 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।शिवरात्रि के इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। रामनवमी सेवा समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button