मध्य प्रदेशसिंगरौली

महुआगांव में बैठक आयोजित : ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सक्रियकरण पर जोर

समितियों की सक्रिय भूमिका से विकास कार्यों को मिलेगी गति

सिंगरौली। विकासखंड देवसर के सेक्टर निवास अंतर्गत नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी द्वारा ग्राम पंचायत महुआगांव में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सक्रियकरण हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समितियों को सक्रिय बनाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहभागिता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद साहू ने उपस्थित सदस्यों को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशों के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समितियों की सक्रिय भागीदारी से ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनसमस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।

बैठक में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि समिति का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, जनभागीदारी सुनिश्चित करना और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में समिति सदस्यों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

Author

Related Articles

Back to top button