मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली कृषि विज्ञान मेले में डॉक्टर राजेश मिश्रा सांसद सीधी सिंगरौली ने की सहभागिता

प्राकृतिक खेती के साथ साथ गौपालन को भी अपनाए किसान – सांसद श्री मिश्रा

सिंगरौली ; मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इसी क्रम में सिंगरौली में कृषि विज्ञान मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र देवरा में कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है। मेले के आयोजन में डॉक्टर राजेश मिश्रा सांसद सीधी सिंगरौली ने सहभागिता कर दीप प्रज्वलित कर आज के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन उपरांत स्टालों का भ्रमण किया एवं कृषि से जुड़ी नवीन तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया । साथ ही साथ किसानों को संबोधित करते हुए डॉ राजेश मिश्रा जी ने कहा रसायन मुक्त खेती ही विकल्प है प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। किसान भाई गौपालन का कार्य भी आगे बढ़ाएं जिससे प्राकृतिक खेती में प्रयोग होने वाले अन्य सामग्री जैसे जीवामृत बीजामृत का निर्माण सरलता से लोकल स्तर पर प्राप्त किया जा सके । उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि कृषकों को मिल रही है जिससे खेती में सहयोग मिल रहा है। श्री अन्न का उत्पादन बढ़ाएं साथ ही महुआ का आजीविका मिशन के माध्यम से बड़े रूप में विस्तार कर लड्डू बनाने का कार्य किया जाए ।

कार्यक्रम के दौरान श्री दिलीप शाह अध्यक्ष विकास प्राधिकरण ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि में उन्नतशील बीज, उन्नतशील तकनीक एवं उन्नतशील यंत्र के प्रयोग से अब कृषि लाभ का धंधा बन रहा है।

श्री देवेश पाठक अध्यक्ष नगर निगम ने कहा की किसान भारत की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है मौजूदा सरकार सिंचाई की व्यवस्था को सुद्रण कर रही है जिससे किसानों को अधिक से अधिक उत्पादन मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान डा. जय सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, श्री अजीत कुमार सिंह उपसंचालक कृषि, डा. अखिलेश चौबे वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, श्री मनोज सिंह सहायक संचालक कृषि, श्री लवकुश सिंह सहायक संचालक कृषि, श्री लखन सिंह मराबी कृषि विकास अधिकारी, श्री केशरी कुमार सूर्यवंशी लेखापाल आत्मा आदि अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button