मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस आकलन सफलतापूर्वक संपन्न

 

विंध्याचल। सीआईआई (Confederation of Indian Industry) द्वारा आयोजित एचआर एक्सीलेंस आकलन का सफल समापन एनटीपीसी विंध्याचल में व्यापक ऑन-साइट मूल्यांकन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान वरिष्ठ नेतृत्व टीम के साथ-साथ मानव संसाधन के प्रमुख आयामों—औद्योगिक संबंध (IR), एचआरडी, कर्मचारी सहभागिता, कर्मचारी लाभ एवं पीएमएस—के अतिरिक्त मेडिकल, आईटी, सीएंडएम तथा पर्यावरण विभागों के साथ विस्तृत संवाद किया गया।

आकलन दल का नेतृत्व टाटा बिजनेस एक्सीलेंस ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट श्री दीपक ए. देशपांडे ने किया। टीम में श्री उमेश दोशी (वाइस प्रेसिडेंट, कल्पतरु इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड), श्री अंबर एच. नानावटी (मानव संसाधन प्रमुख, एलएंडटी), सुश्री ऋषु रॉय (प्रोफेसर, वैशव विद्यापीठ विश्वविद्यालय), सुश्री सोनाली बीराका शाह (फाउंडर एवं डायरेक्टर, इम्पैक्ट सेतु) तथा सुश्री सविता सावंत (लीड सीएसआर/डीईआई, टाटा ऑटोकोम्प सिस्टम्स) जैसे वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञ शामिल रहे।

आकलन दल ने गहन समीक्षा के दौरान संगठन की प्रमुख शक्तियों एवं सुधार की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। टीम ने विंध्याचल में लागू प्रगतिशील एचआर प्रक्रियाओं, कर्मचारी सहभागिता पहलों, सुव्यवस्थित प्रणालियों तथा आत्मीय आतिथ्य की सराहना की। साथ ही विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विंध्याचल को एनटीपीसी के अंतर्गत एक पसंदीदा कार्यस्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में उठाए गए कदमों को सराहा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री ए.जे. राजकुमार ने संगठन की रचनात्मक सुझावों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आकलन दल द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से अपनाया जाएगा, जिससे मानव संसाधन प्रणालियों को और सुदृढ़ कर उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button