दो बोलेरो की आमने-सामने टक्कर,एक घायल, कोई जनहानि नहीं

चितरंगी:- गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितावल कला में एक अंधे मोड़ पर दो बोलेरो वाहनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार एक बोलेरो खटाई से शाहगंज (उत्तर प्रदेश) बारात लेकर जा रही थी, वहीं दूसरी बोलेरो अमिलिया से कुण्डवसानी धाम की ओर बच्चे की झालर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी।
अंधे मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि एक बाराती का हाथ फ्रैक्चर हो गया।
एक बोलोरो वाहन क्र० mp 53 zg 2221 धीरज कुमार पाण्डेय निवासी घोपारी तहसील सिहावल जिला सीधी मध्य प्रदेश और दूसरी बोलोरो क्र०up 60 aj 8144 विजय कुमार गुप्ता निवासी खटाई तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली













