देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जबलपुर में चलती ट्रेन में यात्री पर चाकू से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

जबलपुर। पुणे-सुपौल एक्सप्रेस के जनरल कोच में मामूली विवाद के बाद एक वेंडर द्वारा यात्री पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजीपुर निवासी 29 वर्षीय राहुल सिंह राजपूत ट्रेन से अपने घर जा रहा था। ट्रेन जब भिटौनी स्टेशन के पास पहुंची, तभी राहुल का ट्रेन में मौजूद एक वेंडर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आक्रोशित वेंडर ने पास रखा चाकू निकालकर राहुल के पैर पर वार कर दिया।

अचानक हुए हमले से कोच में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी टीम सक्रिय हुई। ट्रेन जब जबलपुर स्टेशन पहुंची तो घायल यात्री को तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी वेंडर की पहचान कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button