मध्य प्रदेशसिंगरौली

विधायक रामनिवास शाह ने सड़क दुर्घटना में घायलों की कराई त्वरित सहायता

सिंगरौली। विधायक रामनिवास शाह विधानसभा बैठक के लिए भोपाल जाते समय मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायलों की तत्काल सहायता कराई।

जानकारी के अनुसार विधायक श्री शाह जब भोपाल जा रहे थे, तभी ओडगड़ी स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी।

विधायक श्री शाह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए, ताकि घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उनकी तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू हो गया।

इस दौरान ओडगड़ी के सरपंच मुन्ना बैस भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक श्री शाह ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और संकट की घड़ी में त्वरित सहायता ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Author

Related Articles

Back to top button