मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड क्रमांक 38 तुलसी में 41 लाख की लागत से डांग शेल्टर भवन का भूमिपूजन सम्पन्न

सिंगरौली -नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी वार्ड में लगभग 41.03 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले डांग शेल्टर भवन का विधिवत भूमिपूजन पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली श्री अनिल बैस के कर कमलो से सम्पन्न हुआ। यह डाग शेल्टर लगभर 41.3 लाख की लागत से निर्मित होगा। वार्ड पार्षद श्री वैश्य ने भूमि पूजन के दौरान उपस्थित नगर निगम के अधिकारियो सहित संबंधित संविदाकर को निर्देश दिए कि उक्त निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूर्ण कराये। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही होने पर संबंधितो के विरूद्ध कार्रवाही प्रस्तावित की जायगी।

इस अवसर पर पार्षद श्री वैश्य ने वार्डवासियो को संबोधित करते हुयें कहा कि वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड में पार्षद कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र सहित कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही संजीवनी क्लीनिक का निर्माण पूर्ण कर उसे सुचारू रूप से संचालित किया जा चुका है, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी वार्ड की समस्याओं को चिन्हित कर विकास कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा की जो भी निर्माण कार्य होगे उसका विधिवत निरीक्षण भी कराया जाएगा और गुणवक्ता के साथ निर्माण कार्य कराए जाएगे !

इस अवसर पर वरिष्ट समाजसेवी प्रवीण सिंह चंदेल, रमाशंकर वैश्य ,दिवाकर वैश्य,योगेंद्र वैश्य, राम दयाल वैश्य, अनिल सिंह, रविचंद वैश्य सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे !

Author

Related Articles

Back to top button