करलो लोग प्रीमियम के फाइनल मुकाबले मे उमरहर सरबो इलेवन रही विजेता

सिंगरौली; आज चितरंगी विधानसभा के अंतर्गत करलो मे “करलो प्रीमियम लिग_2026 के फाइनल मुकाबला मे खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए मौके पर युवा नेता लक्षमन सिंह बैस,जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम जी, युवा नेता उमा शंकर सिंह बैस जनपद सदस्य जगत बहादुर सिंह,सरपंच दिनेश सिंह बैस,समाजसेवी श्री राम भुवन सिंह बैस,शिक्षक श्री अश्वनी सिंह, मीडिया से पुष्पराज सिंह सहित सकड़ो की तादात मे खिलाडी बंधु ,दर्शक,ग्रामीण मौजूद रहे यह प्रतियोगिता सीजन चार के तहत सप्ताह भर चली जिसमे क्षेत्रीय टीमे भाग लेकर खेल को संपन्न कराने मे अपनी महती भूमिका निभाई खेल फाइनल मुकाबला मे दोनो खिलाड़ियों का परिचय,टास प्रक्रिया को पुरा कराने के लिये चितरंगी की पूर्व विधयाक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण सिंगरौली सरस्वती सिंह मौजूद रही जिसे दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौंसला बुलंद करते हुए कहा खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जिससे हमारा विकास होता है













