मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम उपायुक्त ने की राजस्व वशूली की समीक्षा

समय पर भू भाटक दुकान किराया जमा नही करने वालो पर होगी दुकान निरस्त करने कार्रवाहीः-आरपी बैस

सिंगरौली ; नगर पालिक निगम सिंगरौली के उपायुक्त श्री आरपी बैस द्वारा वार्ड प्रभारियों की बैठक आयोजित कर राजस्व वसूली के शत प्रतिशत वसूली समीक्षा की गई। उपायुक्त श्री बैस ने संपत्तिकर जलकर दुकान किराया एवं भू भाटक शत प्रतिशत जमा कराने हेतु वार्ड प्रभारियो को निर्देशित किया गया । उन्होने निर्देश दिए संबंधित वार्ड प्रभारी अपने वार्डो में शत प्रतिशत नोटिस की तामीली करायें ऐसे बकायादार जिनके द्वारा जल कर का भुगतान नही किया जा रहा है उनके नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाही करे।

उपायुक्त श्री बैस ने वार्ड प्रभारियों को निर्देश देते हुयें कहा कि मार्च माह में आयोजित होने वाली लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराकर बकायेदारो को लोक अदालत में मिलने वाली छूट का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करे। साथ ही निर्देश वार्ड प्रभारी सम्पत्ति कर, भू भटक, जल कर दुकान किराया का अधिक से अधिक नोटिस तामिल कर प्रकरणो का लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराये। उन्होने कहा कि प्रत्येक वार्ड प्रभारी डिमांड के विरूद्ध मकान की संख्या एवं सम्पत्ति करदाता के संबंध में मांग पंजी से मिलान करें।

साथ ही वसूली में तेजी लाने जोर लगाए।उन्होंने वित्तीय वर्ष पर शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिय। साथ ही निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड प्रभारी घर-घर जाकर वसूली करे, उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई करदाता टैक्स देने में आना कानी करते है उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित करे।उन्होने आम करदाताओं एवं दुकानदारों से अपील की गई है कि लोग ज्यादा से ज्यादा कर जमा कर होने वाली कुर्की इत्यादि से बचें साथ ही ऐसे नल कनेक्शन धारी जो अवैध रूप से अथवा बिना बिल जमा किए पानी का उपयोग कर रहे हैं ऐसे कनेक्शनों को काटने की कार्यवाही की जाएगीउन्होने कहा कि ऐसे दुकानदार जिनके द्वारा दुकान किराया भू भाटक की राशि जमा नहीं की जा रही है ऐसे दुकानों में ताला बंद कर दुकान निरस्त करने की कार्रवाही भी की जायेगी।

Author

Related Articles

Back to top button