मध्य प्रदेशसिंगरौली

कृषि विज्ञान मेले में मिलेट्स रोड शो का किया गया आयोजन

सिंगरौली ; कृषक कल्याण वर्ष 2026 में सिंगरौली जिले में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेला अंतर्गत आज कृषक संगोष्ठी एवं मिलेट रोड शो का आयोजन किया गया । आज के कार्यक्रम में मिलेट रोड शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसके अंतर्गत मिलेट्स का उत्पादन बढ़ाने एवं उसका मूल्य संवर्धन हेतु कृषकों को जागरूक किया गया ।

 

साथ ही साथ मिलेट्स के फायदे की भी प्रदर्शनी की गई । कार्यक्रम के दौरान श्री दिलीप शाह अध्यक्ष, विंध्य विकास प्राधिकरण, श्री सुंदरलाल शाह जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री देवेश पांडे अध्यक्ष नगर निगम सिंगरौली, श्रीमती अर्चना सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली, श्री विक्रम सिंह महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, श्री वीरेंद्र पाठक किसान मोर्चा प्रदेश समिति सदस्य आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल होकर दीप प्रज्वलित किया एवं स्टॉल का अवलोकन किया और किसानों को संबोधित किया ।

कार्यक्रम के समापन में प्रगतिशील कृषकों को एवं कृषि क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के दौरान डा. जय सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, श्री अजीत कुमार सिंह उपसंचालक कृषि, डा. अखिलेश चौबे वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, श्री मनोज सिंह सहायक संचालक कृषि, श्री लवकुश सिंह सहायक संचालक कृषि, श्री लखन सिंह मराबी कृषि विकास अधिकारी, श्री केशरी कुमार सूर्यवंशी लेखापाल आत्मा आदि कृषि विभाग के मैदानी अमले सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Author

Related Articles

Back to top button