मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा में भव्य भंडारे का आयोजन, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे शामिल

महाशिवरात्रि पर अखंड रामचरितमानस पाठ के उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सिंगरौली- सिंगरौली जिले के मोरवा थाना परिसर स्थित शिवालय में दशकों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रामनवमी सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के समापन उपरांत सोमवार 16 फरवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में एसडीओपी गौरव पांडेय, मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी सहित थाना परिसर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भंडारे में सहभागिता की।भंडारे में जिले के कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री राधा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, नगर निगम अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, मंडल अध्यक्ष विनोद कुरूवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेखर सिंह, शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, एसडीओपी चितरंगी राहुल सैयाम, माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, नवानगर निरीक्षक अनिल पटेल, विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना दिवेदी, आर आई केशव सिंह चौहान, गोरबी चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह, निगरी चौकी प्रभारी विनय शुक्ला समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।

Author

Related Articles

Back to top button