सांसद की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
जिले को टीबी मुक्त बनाने का ले सकल्पः-सांसद डॉ. राजेश मिश्र

सिंगरौली ; टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्र के अध्यक्षता एवं कलेक्टर श्री गौरव बैनल के उपस्थिति में कलेक्टेªट सभागार में आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किए जा रहे कार्यक्रमो की जानकारी लेने के पश्चात सांसद ने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि यह केवल टीबी रोग की समय पर पहचान एवं उपाचार के माध्यम से संभव हो सकता है।सांसद डॉ. मिश्र ने निर्देश दिए कि टीबी मुक्त अभियान कि समीक्षा बैठक दो माह एक बार आयोजित की जायें। टीबी के ईलाज के दौरान रोगियो को योजना के तहत उपलब्ध कराये जाने वाले लाभ समय पर दिया जायें। तथा ईलाज में मिलने वाली राशि का पूर्ण भुगतान किया जायें। साथ ही योजना के लाभ के संबंध में जागरूकता अभियान भी चलाया जायें। उन्होने निर्देश दिए कि इस अभियान का संकल्प से समधान अभियान के दौरान लगने वाले शिविर एवं अन्य शिविरो के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी कराया जायें।
बैठक में सांसद डॉ. मिश्र ने निर्देश दिए कि आकांक्षी ब्लाक देवसर एवं जिले के दूरांचल क्षेत्रो के संवेदनशील वर्ग जिनमें डायबटीज एवं एचआईव्ही के मरीज, 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गो के साथ साथ शराब एवं सिगरेट का सेवन करने वाले व्यक्तियो की आवश्यक रूप से स्क्रीनिंग टेस्ट किया जायें।
उन्होने निर्देश दिए कि उपचार के दौरान एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता के माध्मय से मरीजो की नियमित रूप से मानीटरिंग की जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये मरीजो के उपचार के दौरान निर्धारित किए गए दवाओ के खुराक का नियमित रूप से सेवन किया जायें,ताकि बिमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होने निर्देश दिए निःक्षय आईडी के माध्यम से प्राईवेट क्लीनिक एवं चिकित्सालयो के माध्यम से भी टीबी के मरीजो को चिन्हांकन कर उनका उपचार किया जाये इस संबंध में इन संस्थानो से मासिक स्क्रीनिंग की रिपोर्ट भी ली जायें। बैठक के दौरान इस आशय के निर्देश दिए गए कि प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर पोर्टबेल एक्सरे मशीन एवं टेक्निशियन की व्यवस्था कराने हेतु प्रस्ताव तैयार किया जायें। बैठक के अंत सांसद द्वारा टीबी के मरीजो को फूड बास्केट का वितरण किया गया। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि, डॉ. अनिल सिंह बघेल, डीपीएम सुधाशु मिश्रा, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विशेष सिंह, टीकाकरण अधिकारी डॉ. पंकज सिंह, डॉ. गंगा बैस उपस्थित रहे।













