सिंगरौली शिव मंदिर में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन

सिंगरौली।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्याम ऑटोमोबाइल एवं हरि इंटरप्राइजेज के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और महाप्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन का मुख्य आकर्षण भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा की झांकी रही, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।













