मध्य प्रदेशसिंगरौली

खोखरी गांव में पुल के पास पलटा बल्कर, टला बड़ा हादसा

टू-व्हीलर चालक को बचाने के प्रयास में हादसा, सड़क चौड़ीकरण की उठी मांग

सिंगरौली।जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बधौरा चौकी के खोखरी गांव में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार पुल के पास एक बल्कर वाहन टू-व्हीलर चालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात पुल के संकरे हिस्से से गुजरते समय सामने से आ रहे दोपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बल्कर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

सड़क और पुल की चौड़ाई बढ़ाने की मांग
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पास में स्थित पावर प्लांट के कारण कोयला और अन्य सामग्री ढोने वाले ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का चौड़ीकरण किया जाए और पुल की ऊंचाई एवं चौड़ाई बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button