सीधी लोकसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों के निर्माण से विकास को मिली नई रफ्तार: सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

सिंगरौली- सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद Rajesh Mishra ने कहा है कि क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन कार्यों से विकास को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि सीधी, सिंगरौली एवं ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्रों में गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल रही है।
सांसद डॉ. मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क किसी भी क्षेत्र के आर्थिक सशक्तिकरण की रीढ़ होता है। नई और उन्नत सड़कों के माध्यम से किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच सुगम हुई है, जो समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण जनहितैषी कार्य के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi, मुख्यमंत्री Mohan Yadav एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री Rakesh Singh के प्रति आभार व्यक्त किया।
सांसद ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश निरंतर समृद्धि और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा आने वाले समय में भी क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के कार्य प्राथमिकता के साथ जारी रहेंगे।













