कोतवाली पुलिस ने 3 किलो गांजा के साथ दो आरोपी पकड़े

सिंगरौली। कोतवाली वैढ़न पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा की डिलीवरी करने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार बैस (20 वर्ष) निवासी हरईखुर्द थाना माड़ा तथा चंदन जायसवाल (21 वर्ष) निवासी मकरोहर थाना वैढ़न के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 197/26 के तहत धारा 8/20(b), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वैढ़न निरीक्षक अशोक सिंह परिहार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।













