बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के तहत नगर निगम सभी जोनो में चलाया गया स्वच्छता अभियान

सिंगरौली- नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार शहर के प्रत्येक ज़ोन के आवासीय,सार्वजनिक स्थलों की सफाई श्रमदान के माध्यम से की गई ।

वैढन एवं ग्रामीण ज़ोन अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास,नवजीवन विहार में शाखा मैदान,जयंत ज़ोन में मस्जिद मार्केट,मोरवा ज़ोन में बस स्टैंड,फल मंडी में सफाई की गई। अभियान के दौरान सामूहिक भागीदारी से सर्वजनिक स्थलो सहित कालोनियो की साफ सफाई कराने के साथ आम जन मानस को अपने दैनिक दिनचर्या में स्वाच्छता आवश्यक रूप से शामिल करने हेतु जागरूक किया गया।

इसके साथ सही सभी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में आयोजित सफाई अभियान के दौरान नगर निगम डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी, सहित प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधि एवं नागरिकों की सहभागिता रही ।

Author

Related Articles

Back to top button