ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम अध्यक्ष के अध्यक्षता में परिषद की विशेष बैठक आयोजित

नगर विकास के संबंध में विस्तृत से चर्चा कर लिए महत्वपूर्ण निर्णय

सिंगरौली – नगर पालिक निगम सिंगरौली के परिषद अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के अध्यक्षता एवं नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सिंगरौली रावेन्द्र द्विवेदी , एमआईसी सदस्य खुर्शीद आलम, शिवकुमारी, सत्रुघन लाल शाह, श्यामला देवी, अंजन शाह, आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के गरिमामय उपस्थिति निर्धारित समयानुसार प्रारंभ हुई। बैठक के प्रारंभ में परम्परा अनुसार राष्ट्रगान का गायन किया गया।

बैठक के प्रारंभ में सर्व प्रथम परिषद की पूर्व बैठको जिसमें 27.03.2025 तथा 1.04.2025 एवं 04.04.2025 एवं 07.04.2025 के कार्यवाही विवरण का सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। तत्पश्चात एजेडा विंदु में शामिल प्रस्तावो जिनमें नगर पालिक सिंगरौली के निर्वाचित सदस्य एवं अधिकारियो कर्मचारियो को मोबाईल भत्ता दिलाये जाने संबंधी प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में देवरा एनिमल सेंटर के संचालन को गौ सेवा संस्थानो को सौपे जाने हेतु चर्चा की गई। बैठक में वार्ड क्रमांक 40 पुराना धर्मशाला की भूमि तथा पुराने जिला चिकित्सालय बैढ़न की भूमि पर व्यावसायिक योजना बनाने एवं पीपीपी मोड संचालित करने के संबंध में निणर्य लिया गया। बैठक में नगर निगम की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए कुशल, अर्द्धकुशल तथा अकुशल श्रमिको की सख्या बढ़ाने हेतु सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।

परिषद बैठक में नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में वाणिज्यिक भवन/ भूमि, आवासीय भवन /भूमि के करो में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय सर्व सम्मति से पारित किया गया। इसके साथ परिषद में नगर विकास से संबंधित विभिन्न विषयो पर चर्चा करते हुये आवश्यक निर्णय लिए गये। परिषद बैठक में नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय ने कहा कि हम जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधि है, इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि एक मत होकर नगर विकास में अपना योगदान दे। ताकि नगरीय क्षेत्र मे निवासरत प्रत्येक नागरिको को सभी मूलभूत सुविधाए मिल सके। इसके साथ अध्यक्ष श्री पाण्डेय परिषद मे उपस्थित सभी पार्षदो से आग्रह किया गया कि अपने अपने वार्डो में नगर निगम के कर्मचारियो का कर संग्रहण करने में सहयोग करे ताकि निगम की आय को बढ़ाया जा सके, नगर विकास को पूरी गति दी जा सके। इसके साथ निगम अध्यक्ष के द्वारा परिषद की बैठक को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की गई।

परिषद बैठक में पार्षद श्रीमती सीमा जयसवाल, भारतेन्दु पाण्डेय, राम नरेश शाह, परमेश्वर पटेल, राम गोपाल पाल, शेखर सिंह, लालसा यादव, संजय सिंह, आशीष बैस, अनिल बैस, अखिलेश सिंह, विजय कुमार शाहू, रविन्द्र सिंह, प्रेम सागर मिश्रा,देवमती बाबू नंदन बंसल, चंदा देवी, अनार कली, अनुष्का यादव, संतोष शाह, पिंकी सिंह, राम मिलन भारती ,शिव शंकर प्रसाद, राज बहादुर पनिका, श्यामा देवी, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, उपायुक्त आरपी बैस, उपायुक्त वित्त अनुपम दुबे, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button