ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर सीएचसी के डॉक्टर आनंद कुमार गुप्ता का NEET PG में चयन

मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम, एमडी जनरल मेडिसिन में मिला प्रवेश
सिंगरौली।जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में पदस्थ चिकित्सक Anand Kumar Gupta का चयन NEET PG परीक्षा में एमडी जनरल मेडिसिन के लिए हुआ है। उन्हें Chirayu Medical College and Hospital भोपाल में प्रवेश प्राप्त हुआ है।

डॉ. आनंद कुमार गुप्ता देवसर के निवासी हैं और सीएचसी देवसर में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि पर अस्पताल के अन्य चिकित्सकों, स्टाफ तथा देवसर क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डॉ. गुप्ता अपने मिलनसार स्वभाव और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मरीजों को बेहतर उपचार और सहयोग प्रदान किया।

उनकी सफलता से देवसर क्षेत्र एवं सिंगरौली जिले में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Author

Related Articles

Back to top button