ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कालिका प्रसाद बैस सेवा समिति द्वारा नशामुक्ति अभियान

मिडिल स्कूल मिसिरगवा में बच्चों को दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ

चितरंगी, सिंगरौली।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के दिशा-निर्देशन में नवांकुर संस्था सिंगरौली जिला अंतर्गत चितरंगी विकासखंड के मिसिरगवा में कालिका प्रसाद बैस सेवा समिति, सेक्टर घोघरा द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम मिसिरगवा के मिडिल स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।चितरंगी विकासखंड समन्वयक विश्वनाथ रैदास ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि उसका पूरा जीवन बर्बाद कर देता है। उन्होंने सभी से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।

इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रभारी उमाशंकर सिंह, महेश पंकज सिंह, शिवधारी सिंह बैस, बाबा सिंह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button