ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सब्जी मंडी में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 30,900 रुपये बरामद

सिंगरौली।कोतवाली पुलिस ने बिलौंजी स्थित सब्जी मंडी में छापेमारी कर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30,900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सोनू केशरवानी, कामाख्या शाह, मिश्रीलाल शाह, जियाउल मोहम्मद, ओमप्रकाश जायसवाल, पवन कुमार शाह और ओमप्रकाश शाह शामिल हैं।इस कार्रवाई में उनि उदयचंद करिहार, सउनि पप्पू सिंह, सउनि सजीत सिंह, प्र.आर. अजीत सिंह, संजीत कुमार, दयाशंकर शर्मा, कृष्णबहादुर सिंह तथा आर. अभिमन्यु उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button