ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल–धनबाद के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन 24 फरवरी को होगी रवाना

सप्ताह में तीन दिन चलेगी सेवा, जबलपुर मंडल के सागर–कटनी–सिंगरौली समेत कई स्टेशनों को मिलेगा सीधा लाभ

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के अंतर्गत भोपाल से झारखंड के औद्योगिक शहर धनबाद के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की तारीख घोषित कर दी गई है। रेलवे बोर्ड के अनुसार, ट्रेन का उद्घाटन 24 फरवरी को भोपाल से और 25 फरवरी को धनबाद से किया जाएगा।

यह ट्रेन पमरे के जबलपुर रेल मंडल के सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा और ब्योहारी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मध्यप्रदेश और झारखंड के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

नियमित सेवा 28 फरवरी से

भोपाल से नियमित संचालन 28 फरवरी से शुरू होगा।

धनबाद से नियमित सेवा 1 मार्च से प्रारंभ होगी।

11631 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शनिवार और रविवार को भोपाल से चलेगी।
वहीं वापसी में 11632 धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

बदला रूट: रांची होकर नहीं जाएगी ट्रेन

नई ट्रेन रांची और लोहरदगा मार्ग से नहीं चलेगी। इसका रूट धनबाद से कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, नगर उंटारी, रेणुकूट, चोपन, ओबरा डैम, करैला रोड, सिंगरौली, बरगवां, खन्ना बंजारी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा होते हुए भोपाल तक रहेगा।

यह रहेगा टाइम टेबल

11631 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस: भोपाल से रात 8:55 बजे प्रस्थान, अगले दिन रात 8:20 बजे धनबाद आगमन।

11632 धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस: धनबाद से सुबह 7:20 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल आगमन।

इन स्टेशनों पर ठहराव

कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, रांची रोड, पतरातू, खलारी, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर उंटारी, रेणुकुट, चोपन, ओबरा डैम, मिर्चाधुरी, करैला रोड, सिंगरौली, बरगवां, सराय ग्राम, मरवास ग्राम, ब्योहारी, खन्ना बंजारी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, गंज बसोदा और विदिशा।

नई ट्रेन से मध्यप्रदेश और झारखंड के बीच औद्योगिक, व्यापारिक और पारिवारिक यात्राओं को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों ने इसे लंबे समय से लंबित मांग की पूर्ति बताया है।

Author

Related Articles

Back to top button