शासकीय महाविद्यालय देवसर में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
जिला न्यायाधीश ने कानूनी जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

सिंगरौली- शासकीय महाविद्यालय देवसर में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में 19 फरवरी 2026 को विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर जिला न्यायाधीश राजकुमार वर्मा उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य जमुना प्रसाद नामदेव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया,तत्पश्चात अतिथिगणों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला न्यायाधीश द्वारा विद्यार्थियों को मुख्य रूप से पास्को एक्ट अधिनियम 2012, साइबर कानून एवं मोटर एक्ट अधिनियम की जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा से बचाव एवं नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विद्याचरण द्विवेदी द्वारा एवं आभार अजय कुमार पटेल के द्वारा किया गया।इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक रामगोपाल सिंह,डॉ. अरूण कुमार पाण्डेय टी.पी.ओ. एसव्हीसीएमवाई एवं अमरीश पाठक पैरालीगल वालिंटियर तहसील न्यायालय देवसर उपस्थित रहे।












