मध्य प्रदेशसिंगरौली

संकल्प से समाधान अभियान में अब तक 40814 आवेदन पत्र दर्ज अभियान में आमजनों के 23519 आवेदन पत्र मंजूर

सिंगरौली – आमजनता के आवेदन पत्रों का निराकरण करने तथा विकास योजनाओं की पात्रता के अनुसार आवेदन पत्र भरवाने के लिए संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर में यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च तक चार चरणों में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आमजनता से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने बताया कि अब तक संकल्प से समाधान शिविरों में आमजनता से 40814 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 23519 आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया है।

 

अभियान के दौरान विभिन्न कारणों से 308 आवेदन पत्र अस्वीकृत किए गए हैं। शेष लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जा रहे शिविरों में विकासखण्ड चितरंगी में 22915 विकासखण्ड बैढ़न में 8953 , विकासखण्ड देवसर में 6819 आवदेन पत्र दर्ज हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम सिंगरौली में 1352 , नगर परिषद सरई में 649 तथा नगर परिषद बरगवा में 126 आवेदन पत्र दर्ज किए गए हैं। इन आवेदन पत्रों का निराकरण भी किया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button