ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अध्यक्षता में स्टैडिंग कमेटी की बैठक आयोजित

मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

सिंगरौली – निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रभारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जगदीश गोमे के अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो के साथ जिला स्तरीय स्टैंडिग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक मे निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।जिसके तहत 27.10.2025 एसआईआर के दौरान जिले में कुल मतदाताओ की सख्या 7 लाख 24 हजार 432 जिनमें पुरूष मतदाओ की सख्या 3 लाख 75 हजार 865 महिला मतदाताओे की सख्या 3 लाख 48 हजार 560 तथा अन्य 7 मतदाता शामिल थे। एसआईआर के दौरान चितरंगी विधान सभा में पुरूष मतदाओ की सख्या 1 लाख 31 हजार 543 महिला मतदाओ की सख्या 1 लाख 22 हजार 983 कुल मतदाताओ की सख्या 2 लाख 54 हजार 526 थी। विधान सभा क्षेत्र 80 सिंगरौली में एसआईआर के प्रारंभ में पुरूष मतदाताओ की सख्या 1 लाख 17 हजार 923, महिला मतदाताओ की सख्या 1 लाख 6 हजार 717 तथा अन्य मतदता की सख्या 5 कुल मतदाताओ की सख्या 2 लाख 24 हजार 645 थी। इसी तरह से विधानसभा क्षेत्र 81 देवसर में पुरूष मतदाओ की सख्या 1 लाख 26 हजार 399 महिला मतदाताओ की सख्या 1 लाख 18 हजार 860 तथा अन्य मतदाता की सख्या 2 तथा कुल मतदाताओ की सख्या 2 लाख 45 हजार 261 है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन तिथि 23 दिसम्बर 2025 के अनुसार जिले में कुल मतदाताओ की सख्या 6 लाख 52 हजार 795 जिनमें पुरूष मतदाताओ की सख्या 3 लाख 43 हजार 401 महिला मतदाताओ की सख्या 3 लाख 9 हजार 390 अन्य मतदाताओ की सख्या 4 है। प्रारूप प्रकाशन के दौरान विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी में पुरूष मतदाताओ की सख्या 1 लाख 24 हजार 307 महिला मतदाताओ की सख्या 1 लाख 10 हजार 438 कूल मतदाताओ की सख्या 2 लाख 34 हजार 745 विधानसभा क्षेत्र 80 सिंगरौली पुरूष मतदाताओ की सख्या 98 हजार 604 महिला मतदाताओ की सख्या 88 हजार 691 अन्य मतदाता 2 है। इस प्रकार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओ की सख्या 1 लाख 87 हजार 297 विधानसभा क्षेत्र 81 देवसर में पुरूष मतदातओ की सख्या 1 लाख 20 हजार 490 महिला मतदाताओ की सख्या 1 लाख 10 हजार 261 तथा अन्य मतदाता की सख्या 2 इस प्रकार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओ की सख्या 2 लाख 30 हजार 753 है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन दिनांक 21.02.2026 के तहत जिले में कुल मतदाताओ की सख्या 6 लाख 63 हजार 761 है जिनमें पुरूष मतदाताओ की सख्या 3 लाख 48 हजार 872 महिला मतदाताओ की सख्या 3 लाख 14 हजार 855 तथा अन्य मतदाता की सख्या 4 है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी मे पुरूष मतदाताओ की सख्या 1 लाख 26 हजार 569, महिला मतदाताओ की सख्या 1 लाख 12 हजार 583 कुल मतदाताओ की सख्या 2 लाख 239 हजार 152 विधानसभा क्षेत्र 80 सिंगरौली में पुरूष मतदाताओ की सख्या 1 लाख 155 महिला मतदाताओ की सख्या 90 हजार 256 अन्य मतदाता 2 है विधानसभा क्षेत्र मे कुल मतदताओ की सख्या 1 लाख 90 हजार 413 है। विधानसभा क्षेत्र 81 देवसर में पुरूष मतदताओ की सख्या 1 लाख 22 हजार 148 महिला मतदताओ की सख्या 1 लाख 12 हजार 46 विधानसभा क्षेत्र में 2 अन्य मतदाता शामिल है। तथा कुल मतदाताओ की सख्या 2 लाख 34 हजार 196 है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 79 चितरंगी में प्ररूप प्रकाशन के दौरान मतदान केन्द्रो की सख्या 284 तथा अंतिम प्रकाशन के दौरान मतदान केन्द्रो की सख्या 314 है। वही विधानसभा क्षेत्र 80सिंगरौली में प्रारूप प्रकाशन के दौरान मतदान केन्द्रो की सख्या 264 तथा अंतिम प्रकाशन के दौरान मतदान केन्द्रो की सख्या 287 है। उन्होने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 81 देवसर में प्रारूप प्रकाशन के दौरान मतदान केन्द्रो की सख्या 270 तथा मतदता सूची के अंतिम प्रकाश के दौरान कुल मतदान केन्द्रो की सख्या 310 इस प्रकार जिले में प्रारूप प्रकाशन के दौरान जिले मे कुल मतदान केन्द्रो की सख्या 818 तथा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान मतदान केन्द्रो की सख्या 911 है। बैठक के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो की मतदाता सूची भी सौपी गई। बैठक के दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, तहसीलदार सविता यादव सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button