बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को सीएसआर उत्कृष्टता के लिए गोल्डन पीकॉक अवार्ड

सिंगरौली।सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) को सीएसआर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड–2025 से सम्मानित किया गया है।

कंपनी को यह सम्मान स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, स्वच्छता तथा बुनियादी ढांचे के विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार गुरुवार को मुंबई में आयोजित 20वें अंतर्राष्ट्रीय सीएसआर कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व – राष्ट्रीय श्रेणी’ में दिया गया।

कार्यक्रम में एनसीएल की ओर से निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीएसआर) राजीव रंजन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कॉन्फ्रेंस के दौरान निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने एनसीएल के परिचालन क्षेत्रों में संचालित प्रमुख सीएसआर पहलों तथा स्थानीय समुदायों को सतत लाभ पहुंचाने वाले विकासात्मक कार्यों की विस्तृत प्रस्तुति दी।

इस उपलब्धि पर कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बी. साईराम, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी तथा सीवीओ अजय कुमार जायसवाल ने टीम एनसीएल को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी परिधीय समुदायों के सामाजिक विकास के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।उल्लेखनीय है कि गोल्डन पीकॉक अवार्ड्स Institute of Directors द्वारा सीएसआर सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता के लिए प्रदान किए जाते हैं। एनसीएल देश की ऊर्जा आपूर्ति के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के समावेशी विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Author

Related Articles

Back to top button