मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरहट में आयोजित होगी भव्य संगीत मय श्रीराम कथा, कलश यात्रा 23 को

भक्तिमय वातावरण से सराबोर होगा क्षेत्र,पूज्य सुश्री संतना द्विवेदी जी के श्रीमुख से बहेगी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जीवन गाथा

सिंगरौली। जिले के विकासखंड चितरंगी अंतर्गत ग्राम बरहट मडरी के महादेव मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवन गाथा पर आधारित संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर कथा व्यास पूज्यादेवी जी सुश्री संतना द्विवेदी जी के मुखारविंद से रसमयी अमृत वाणी प्रवाहित होगी, जिससे श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसास्वादन प्राप्त होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 23 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। इसके उपरांत प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का विधिवत शुभारंभ 24 फरवरी मंगलवार से किया जाएगा। कथा के समापन अवसर पर 2 मार्च सोमवार को चढ़ौत्री एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी। जबकि 3 मार्च सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालुजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सद्भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। तुलसीदास जी की पंक्तियाँ तुलसी पंचन के पिए घटे न सरिता नीर,दान दिए धन न घटे जो सहाय रघुवीर के भाव को आत्मसात करते हुए यह कार्यक्रम सेवा और भक्ति का संदेश देगा। इस आयोजन के आयोजक मडरी के महादेव एवं उनके भक्तगण हैं तथा संयोजक सूरज मिश्र महराज जी बरहट क्षेत्रवासी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सपरिवार इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर श्रीराम कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Author

Related Articles

Back to top button