मध्य प्रदेशसिंगरौली

मन की बात कार्यक्रम के साथ-साथ सम्पन्न हुआ सांसद के जनता दरबार का कार्यक्रम

सिंगरौली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 131वां संस्करण रविवार को सम्पन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस कार्यक्रम का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर के बूथों पर सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं मन की बात कार्यक्रम प्रभारी पूनम गुप्ता समेत जिले भर के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी इस कार्यक्रम मे विभिन्न बूथों पर उपस्थित रह बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। सांसद जी ने बूथ क्रमांक 141 पर रह कर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह बूथ क्रमांक 128 पर उपस्थित रहे।

मन की बात कार्यक्रम के बाद लोकसभा सांसद जनता दरबार में उपस्थित रहे तथा जिले भर से आए आम जनो की समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश जारी किए। सांसद कार्यालय में 65 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की गई तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जन सुनवाई के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य पदाधिकारियों के अलावा जिले भर से आये आमजन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button