मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में नाइट कॉम्बिंग गश्त, 402 आरोपियों पर कार्रवाई

सिंगरौली-जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस द्वारा बीती रात व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच और धरपकड़ करते हुए कुल 402 बदमाशों एवं आरोपियों पर कार्रवाई की गई।


पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिलेभर में अलग-अलग टीमें गठित कर संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर गश्त की गई।

अभियान के दौरान 24 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। इसके अलावा 164 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की गई। साथ ही 112 निगरानी बदमाशों एवं 96 गुण्डा बदमाशों की जांच की गई।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों के विरुद्ध चालान बनाए गए और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।
पुलिस द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा बैंकों और एटीएम परिसरों का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अभियान से अपराधियों में दहशत और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना है।

Author

Related Articles

Back to top button