मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के तुलसी बलियरी में स्व. श्रवण कुमार वैश्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

 

सिंगरौली-जिले के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी बलियरी में मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को स्वर्गीय श्रवण कुमार वैश्य स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वार्ड 38 बलियरी और वार्ड 39 बलियरी की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।

मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वार्ड क्रमांक 38 तुलसी बलियरी की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वार्ड 39 बलियरी की टीम उपविजेता रही। मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखने लायक रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य, नगर पालिक निगम सिंगरौली अनिल कुमार वैस उपस्थित रहे। इस अवसर पर पप्पू रॉय, लाल बाबू वैश्य, पहलाद वैश्य, पंकज कुमार बैस, दीपेश कुमार बैस, राम बाबू बैस तथा पंकज कुमार सिंह सहित वार्ड के कई गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। प्रतियोगिता क्षेत्र में सामाजिक समरसता का भी संदेश देती है।

Author

Related Articles

Back to top button