मध्य प्रदेशसिंगरौली

सांतरागाछी एक्सप्रेस में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी वेंडर गिरफ्तार

सिंगरौली । अजमेर से सांतरागाछी जा रही सांतरागाछी एक्सप्रेस में एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रा बी-2 कोच में यात्रा कर रही थी। जब वह वॉशरूम की ओर जा रही थी, उसी दौरान ट्रेन में मौजूद एक वेंडर ने उसे अकेला पाकर अभद्र व्यवहार किया।

घटना से घबराई छात्रा शोर मचाते हुए वापस अपनी सीट की ओर भागी। उसकी आवाज सुनकर अन्य यात्री मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वेंडर दूसरे कोच की ओर भाग गया था। यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान गुस्साए यात्रियों ने वेंडर की पिटाई भी कर दी।बताया जा रहा है कि घटना ब्योहारी–सिंगरौली के बीच हुई। महिला पुलिसकर्मी उपलब्ध न होने के कारण जिला पुलिस बल से महिला निरीक्षक को बुलाया गया, जिन्होंने रात में पहुंचकर छात्रा का बयान दर्ज किया।

रात करीब एक बजे ट्रेन के सिंगरौली स्टेशन पहुंचने पर पहले से मौजूद Government Railway Police (जीआरपी) ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। स्टेशन परिसर में देर रात तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
सूत्रों के अनुसार छात्रा हावड़ा की रहने वाली बताई जा रही है और उसने औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया है। हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button