उतर प्रदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई, दोनों पक्षों के 5 गिरफ्तार

 

शक्तिनगर (सोनभद्र)। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर शक्तिनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष के सत्यम मिश्रा (29), दुर्गेश गिरी (26) और सौरभ शुक्ला (29), निवासी खड़िया, थाना शक्तिनगर शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से रोहित सिंह (26) और विनोद गुप्ता (42), निवासी चिल्काटाड़ बस्ती को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी 5 लोगों की गिरफ्तारी 1 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे मिसीरा क्षेत्र से की गई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, बीना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे।

Author

Related Articles

Back to top button