बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी सिंगरौली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, विजेता प्रतिभागी सम्मानित

 

सिंगरौली। एनटीपीसी सिंगरौली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का समापन पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कर्मचारी विकास केंद्र में आयोजित समारोह में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अगम प्रकाश तिवारी रहे। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन और एनटीपीसी गीत के साथ आयोजन शुरू हुआ। अंबेडकर विद्यालय, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ज्ञानेश्वर मिश्रा ‘ज्ञानी’ के निर्देशन में रंगयात्रा सांस्कृतिक समूह द्वारा प्रस्तुत संगीतमय नाटक ‘आज का सुदामा’ रहा। नाटक में मित्रता, विश्वास और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया। सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने सत्यनिष्ठा को दैनिक कार्यव्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।

Author

Related Articles

Back to top button