हिंदू समाज हर गतिविधि को समझ रहा है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया भी देगा: मनु जी महाराज
हिंदू त्योहारों के दौरान ही धरना-प्रदर्शन और काला दिवस मनाने पर महंत मनोज शर्मा ने उठाए सवाल

कहा—जिन लोगों को अपनी जड़ों और संस्कृति का ज्ञान नहीं, उन्हें हिंदू त्योहारों के समय ही विरोध-प्रदर्शन क्यों याद आते हैं? हिंदू समाज अब जागरूक हो चुका है।
चंडीगढ़। विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत) के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ‘मनु जी महाराज’ ने हिंदू (सनातनी) त्योहारों के दौरान धरना-प्रदर्शन और काला दिवस मनाए जाने की घटनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ मुट्ठी भर लोगों को आखिर हिंदू त्योहारों के अवसर पर ही विरोध-प्रदर्शन करने की याद क्यों आती है?मनु जी महाराज ने कहा कि जिन लोगों को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का ही ज्ञान नहीं है, उन्हें हिंदू समाज के प्रमुख त्योहारों के दौरान ही इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता क्यों महसूस होती है? उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या संगठन को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन दूसरों की धार्मिक भावनाओं, आस्था और त्योहारों का सम्मान करना भी उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि अब हिंदू समाज अपनी संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है। समाज हर गतिविधि को समझ रहा है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया भी देगा।मनु जी महाराज ने कहा कि चाहे कोई किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थक हो या किसी भी नेता से जुड़ा हो, समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक सम्मान को राजनीतिक हितों से ऊपर रखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब और नहीं, हिंदू समाज जाग चुका है। आने वाले चुनावों में जनता अपनी लोकतांत्रिक शक्ति के माध्यम से अपनी राय रखेगी।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, नेताओं और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे धार्मिक आयोजनों और त्योहारों की गरिमा बनाए रखें तथा समाज में आपसी सम्मान, सौहार्द और भाईचारे को प्राथमिकता दें।
महंत मनोज शर्मा ‘मनु जी महाराज’
पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी
विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ (पंजाब प्रांत)
पता: मकान नंबर 1117, गोविंदपुरा, मनीमाजरा, सेक्टर-13, चंडीगढ़ – 160101
ईमेल: manojpress79@yahoo.com
मोबाइल नंबर: 9855042583













