उतर प्रदेशक्राइम न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेलर से टकराई बाइक, 25 वर्षीय युवक की मौत, 3 गंभीर घायल

 

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में कनहर नदी के समीप पुरानी बैरियर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब एक ही बाइक पर सवार चार लोग ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे बरखोहरा निवासी धर्मेंद्र कुमार (25) पुत्र विजय कुमार भुइया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दीपक कुमार, अंजली देवी और मंजली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. मनोहर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक श्याम जी यादव पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button