ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

संयुक्त कलेक्टर ने जन सुनवाई में 280 आम जन मानस की समस्याओ को सुना

प्राप्त आवेदनो को संबंधित विभाग के अधिकारियों से समय सीमा के अंदर निराकरण हेतु दिए गयें निर्देश

सिंगरौली-जिले के विभिन्न अंचलो से आये हुयें 280 आम नागरिको ने अपनी समस्याओ से संबंधित आवेदन पत्रो को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव पाण्डेय को दिया। संयुक्त कलेक्टर श्री पाण्डेय के द्वारा हर एक आवेदन कर्ता की शिकायतो का सुनने के पश्चात जन सुनवाई में उपस्थित कई आवेदन का विभागीय अधिकारियो से समय सीमा के अंदर निराकरण हेतु भेजा गया।

जन सुनवाई में पहुचे आवेदक सरपंच ग्राम पंचायत बैरिहवा ने ग्राम पंचायत बैरिहवा में शामिल ग्राम घोरहवा में विद्युतीकरण कराये जाने हेतु आवेदन दिया। वही ग्राम पंचायत बरहपान के ग्रामीणो ने गाव के बरंगा टोला हरिजन बस्ती, बसोर मोहल्ला, आदिवासी बस्ती बेलखड़िया टोला के रहवासियों के नाम बिजली कनेक्शन करा दिया गया है जबकि गाव में अभी तक विद्युत व्यवस्था नही कराई गई है शीघ्र ही गाव में विद्युत व्यवस्था कराई जायें। दिव्यांग आवेदक सीता राम बैस ग्राम खटखरिया ने अपने घर में शौचालय निर्माण कराये जाने हेतु आवेदन दिया। वही ग्राम खटखरी के सीता राम प्रजापति एवं अन्य ग्रामीणो के द्वारा सामूहिक रूप से शासकीय हैन्ड पम्प पर किए गए अतिक्रमण का हटाये जाने से संबंधित आवेदन दिया।

इसी तरह से बंब्बे बसोर ग्राम छतौली के द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण उपरांत स्टाईपेंड उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसी तरह से जिले के अंन्य अंचलो से आये आवेदको द्वारा अपनी समस्याओ का आवेदन पत्र दिया गया। कई आवेदनो का जन सुनवाई में निराकरण कराया गया। वही शेष आवेदनो को समय पर निराकरण किए जाने का जिलाधिकारियो को संयुक्त कलेक्टर द्वारा निर्देश दिया गया। जन सुनवाई के दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की , तहसीलदार सविता यादव, जान्हवी शुक्ला, प्रीति सिकरवार, राजेन्द्र बंसल सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button