नगर निगम आयुक्त ने किया जुड़ावा तालाब पार्क का निरीक्षण
जुड़ावा तालाब पार्क चारो ओर डेकोरिटव लाईट लगाने के निगमायुक्त ने दिए निर्देश

सिंगरौली – नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के द्वारा आज कलेक्ट्रेट एवं नगर निगम कार्यालय के मध्य निर्मित जुड़ावा तालाब पार्क का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि पार्क के चारो ओर रेलिंग के समीप डेकोरिटव लाईट लगाया जाये साथ ही पार्क की साफ सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध करने के साथ ही बैठक व्यवस्था हेतु चेयर तथा पार्क में आने वाले आम जनो को शुद्ध पेयजल मिल सके इसके लिए आरओ वाटर भी लगाये जाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त श्रीमती प्रधान ने पार्क की सुन्दता बढ़ाने हेतु फाउटेन फव्वारा लागने के साथ ही पार्क में गंदगी न फैले इस हेतु डस्टबीन भी लगाने के निर्देश दिए।
आयुक्त श्रीमती प्रधान ने कहा कि पार्क में कूड़ा-कचरा कहीं भी बिखरा नहीं होना चाहिए। सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से पार्क की देखभाल करनी चाहिए, जिससे आने वाले नागरिकों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पार्क में अतिरिक्त हरियाली बढ़ाई जाए और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जा ताकि पर्यावरणीय संतुलन बना रहे और लोगों को प्राकृतिक सुंदरता का लाभ मिले। तत्पश्चात निगमायुक्त के द्वारा कालेज मोड़ मे पूर्व में निर्मित की गई नाली का अवलोकन किया एवं वार्ड क्रमांक 39 में नव निर्मित हो रहे तालाब के निर्माण कार्यो का अवलोकन कर स्टोन पिचिंग कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त श्रीमती प्रधान ने रहवासी समितियो के सदस्यो के साथ बैठक आयोजित कर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु उनसे सुझाव भी मागे गये। निगमायुक्त ने कहा कि आप सब के सहयोग से ही स्वच्छ एवं सुन्दर शहर के सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होने कहा कि स्वच्छता गतिविधियो में आप सब नगर निगम का सहयोग करे जन भागीदारी के माध्यम से आम जन मानस में स्वच्छता की अलख जागाई जा सकती है। जब नगर का हर एक व्यक्ति अपने आम जीवन में स्वच्छता को आत्मसात करेगा तभी शहर स्वच्छ एवं सुन्दर दिखेगा। इस दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी, सहायक यंत्री अभय राज सिंह, उपयंत्री विपिन तिवारी उपस्थित रहे।













