ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

टीकमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत

टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले में मंगलवार 24 फरवरी की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मऊरानीपुर रोड पर आरटीओ कार्यालय के पास रात करीब 10:30 बजे हुई, जहां एक बाइक और सामने से आ रही बलेनो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।

शादी समारोह से लौट रहे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बजरंग खेरा गांव से एक शादी समारोह में खाना बनाकर टीकमगढ़ लौट रहे थे। बाइक कुंजी रैकवार चला रहे थे, जबकि पीछे प्रेम प्रजापति और एक अन्य महिला सवार थीं। जैसे ही वे आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे, तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मौके पर ही दो की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक कुंजी रैकवार और पीछे बैठी प्रेम बाई प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल तीसरी महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button