देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस युवा कांग्रेस के साथ डटकर खड़ी: प्रियंका गांधी वाड्रा

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली पुलिस द्वारा इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस के निडर सिपाहियों के साथ डटकर खड़ी है।प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सत्य के लिए शांतिपूर्ण और अहिंसक प्रतिरोध हमारी गौरवशाली विरासत है, जो हमें महात्मा गांधी और लाखों-करोड़ों भारतीय पूर्वजों से मिली है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के दबाव में झुककर भारत के हितों से समझौता करने वाली सरकार के खिलाफ आवाज उठाना 140 करोड़ भारतवासियों के हित में है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता की आवाज उठाने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है।

वरिष्ठ नेताओं ने भी जताया ऐतराज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जो लोग किसानों और आम जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं, सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है।

वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यदि सरकार का विरोध करना जुर्म है, तो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता यह “जुर्म” बार-बार करेगा।

परिवार ने भी उठाए सवाल

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की मां रजनीबाला ने कहा कि उदय भानु चिब को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन को साजिश बताया है, लेकिन संविधान में विरोध का अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का रहा है और आंदोलन लोकतंत्र का हिस्सा है।फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी को लेकर विरोध दर्ज कराया है।

Author

Related Articles

Back to top button