2 मार्च को होलिका दहन, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण, 4 मार्च को रंगोत्सव

सिंगरौली। इस वर्ष होली पर्व विशेष संयोग के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिषविद् पं. डॉ. एन.पी. मिश्र (महाप्रबंधक, शिवधाम मंदिर वैढ़न) के अनुसार 2 मार्च 2026, सोमवार को होलिका दहन होगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी सायं 5:18 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि में रात्रि 10:25 बजे से 12:50 बजे तक होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।
3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा।
ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पूर्व, सुबह लगभग 6:20 बजे से मान्य होगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।4 मार्च 2026, बुधवार को चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा पर रंगोत्सव, फगुआ और बसंतोत्सव मनाया जाएगा।
इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर सामाजिक समरसता और प्रेम का संदेश देते हैं।पं. मिश्र ने बताया कि होली का संबंध भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा से जुड़ा है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से ग्रहण काल में धार्मिक नियमों का पालन करने और ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान व दान-पुण्य करने की अपील की है।













