बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम में बनाया जाये हेल्पडेस्क सुविधा की दृष्टि से : सविता

नवागत आयुक्त सविता प्रधान ने निगम कार्यालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों के लिए आवश्यक निर्देश

पोल खोल सिंगरौली

नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने आज दिन गुरूवार को निगम के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे कार्यालय के सभी कक्षो में जाकर वहां रखे गये फाइलों, कागजातों को देखा।

निगामायुक्त ने नगर निगम कार्यालय में आने आम नागरिको की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुये निर्देशित किया कि नागरिको को एक ही जगह से समस्त जानकारी मिल सके, इसके लिए हेल्पडेस्क स्थापित कराये। उनके बैठने के लिए पर्याप्त मात्रा कुर्सियों का प्रबंध भी करे, ताकि कार्यालय में आने वाले आमजन एक जगह आराम से बैठ सके।

कक्षों व शौचालय को साफ.-सुथरा रखने की हिदायत दी तथा कार्यालय में आवश्यक कार्यों को लेकर आने वाले नागरिको के कार्यो को त्वरित गति से निष्पादन करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी, उपायुक्त आरपी बैस, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, प्रवीण गोस्वामी, इन्द्रवेश यादव मौजूद रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button