बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
शहर के साफ-सफाई का लिया जायजा नगर निगम सहायक आयुक्त ने

बस स्टैण्ड, सब्जी मंडी सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिये निर्देश
पोल खोल सिंगरौली
नगर पालिक निगम सिंगरौली की सहायक आयुक्त व नोडल अधिकारी स्वच्छता रूपाली द्विवेदी ने आज अपने प्रात: भ्रमण में बस स्टैड बैढ़न में बने सुलभ शौचालय यात्री प्रतीक्षालय सब्जी मंडी औचक निरीक्षण कर साफ -सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।
सहायक आयुक्त ने साफ -सफाई को लेकर कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निदान करने के निर्देशित किया। साथ ही कहा कि अगली बार साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिली तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने सुलभ इंचार्ज एवं सफाई इंचार्ज को सफाई व्यवस्था के लिए निर्देशित किया और शहरवासियों से साफ -सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सही है कि शहर की साफ -सफाई व्यवस्था का कार्य निगम का है, मगर नागरिको का भी कर्तव्य बनता है कि शहर की साफ -सफाई व्यवस्था में अपना सहयोग दे।
हर घर परिवार के लोग कम से कम अपने घर की पूर्ण जिम्मेदारी ले की कचड़ा खुले में नही फेकेंगे। निगम द्वारा संचालित कचड़ा वाहन में ही सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग कर के देंगे। इस दौरान नवजीवन विहार प्रभारी सन्तोष तिवारी, अमरेश पाण्डेय, विशाल सोनी, अशोक त्रिपाठी, रामशरण, रावेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह सहित मौजूद रहे।













