भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुआ होली मिलन समारोह, फाग गीतों के साथ कार्यकर्ताओं ने खेली होली

सिंगरौली। भाजपा के सिंगरौली जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढंग से होली का पर्व मनाया।
समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर पारंपरिक फाग गीत गाए और एक-दूसरे को रंग तथा अबीर लगाकर होली की खुशियां मनाईं।इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।
अपने शुभकामना संदेश में जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने सिंगरौली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।होली मिलन के इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













