देवसर के गायत्री मंदिर में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ को मिला समर्थन, समाजसेवी और पत्रकार रहे मौजूद

सिंगरौली। देवसर स्थित Gayatri Temple Devsar में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवियों और पत्रकारों ने भाग लेकर अभियान को समर्थन दिया।
बैठक में देवसर के वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम पाठक, समाजसेवी रामपति शुक्ला, पत्रकार अंबुज तिवारी, पत्रकार दिलीप सिंह चौहान सहित कई पत्रकार बंधु और स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि आगामी 27 अप्रैल 2026 को देशभर में “गो सम्मान दिवस” मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के गो-भक्तों और गो-प्रेमियों से आह्वान किया गया है कि वे अपने-अपने तहसील या विकासखंड कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार अथवा उपखंड अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपें।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गौ-संरक्षण और गो-सम्मान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। बैठक में मौजूद समाजसेवियों और पत्रकारों ने अभियान को समर्थन देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।अभियान से जुड़ने के इच्छुक लोग 9067777323 पर मिस कॉल देकर अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा 8239711008 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है, जबकि अधिक जानकारी के लिए 9571712140 पर कॉल किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे 27 अप्रैल को अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ को सफल बनाने में सहयोग करें।













