नवागत उपखण्ड अधिकारी के अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन

*नवागत उपखण्ड अधिकारी के अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन* ,
एंकर -खबर उपखंड मुख्यालय चितरंगी से है जहां जिला कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देश पर नवागत उपखंड अधिकारी चितरंगी देवेंद्र द्विवेदी के अध्यक्षता में मंगल दिवस को जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई में समस्त विभागों के खंड स्तरीय विभाग प्रमुख मौजूद रहे,उक्त जनसुनवाई में उपखंड स्तरीय क्षेत्र अंतर्गत दूर दराज से आए पीड़ितों ने अपनी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से उपखंड अधिकारी को अवगत कराया,जिसे त्वरित संज्ञान में लेते हुए विभाग वार प्रमुखो को आवेदनों को सौपते हुए मामले की जांच एवं निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में नवागत तहसीलदार चितरंगी नागेश्वर पनिका, तहसीलदार दुधमनिया सारिका परस्ते,मुख्य कार्यपालन अधिकारी मानसिंह सैयाम,विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी,महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी,क़ृषि विभाग,विद्युत् विभाग,छात्रावास अधीक्षक व कई विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद रहे।उपखंड स्तर पर हो रही जनसुनवाई से क्षेत्र वासियों को आवा गमन सहित अन्य कई तरह की समस्याओं से निजात मिलेगा।वहीं उपखण्ड अधिकारी ने जन समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन दिया है।

श्री मान सिंह चंदेल सिंगरौली सीधी













