ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
अवैध रेत से भर ट्रेलर जब्त, झोको चेक पोस्ट स्टाफ की कार्रवाई

सिंगरौली। देवसर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झोंको चेक पोस्ट स्टाफ ने रेत से लदी एक वाहन को पकड़कर झोंको चौकी में जब्त कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक MP66ZH3338 मिश्रा कारी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो देवसर क्षेत्र से अवैध रूप से रेत लादकर ले जाया जा रहा था। चेक पोस्ट स्टाफ द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा।
इस दौरान चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए प्रशासन को सूचना दी और पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। बाद में वाहन को झोंको चौकी लाकर जब्त कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि वाहन में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। मामले में संबंधित विभाग द्वारा आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।













